पेट्रोल पंप के पास मकान में धधकी आग, 30 हजार का सामान जलकर राख
घर से उठ रहीं आग की लपटें. | Prabhat Khabar Network
पथरगामा के कसियातरी में जय मां एचपी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन करीब 30 हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया.
प्रतिनिधि, पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातरी स्थित जय मां एचपी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर शाम दिनेश पंडित के कर्कटनुमा मकान में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गृहस्वामी दिनेश पंडित के अनुसार आग की घटना में घरेलू सामान सहित करीब 30 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. खबर लिखे जाने तक नुकसान का आकलन किया जा रहा था. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक योगेश प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
खबर लिखे जाने तक आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका था. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए