कोयला पर इतना शोर क्यों! एमएमडीआर आंदोलन पर निशिकांत दुबे का तंज

Updated:
विज्ञापन

सांसद प्रेस वार्ता करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार के एमएमडीआर आंदोलन पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य सरकार कोयला, बालू, मिट्टी और खनिज बेच रही है, जबकि अन्य राज्य इस मुद्दे पर शांत हैं. दुबे ने स्वास्थ्य सुविधाओं और रेलवे परियोजनाओं पर भी बात की.

विज्ञापन

गोड्डा : आधार केंद्र के उद्घाटन के बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने राज्य में झामुमो की ओर से एमएमडीआर को लेकर चल रहे आंदोलन पर निशाना साधा. सांसद ने कहा कि कोयला, बालू, मिट्टी और खनिज पर राज्य सरकार का अधिकार है और वह इन्हें बेच रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि कोयले में क्या पड़ा हुआ है.

विज्ञापन
03 में पोडैयाहाट के आदिवासी गांव बडाराजदाहा गांव में पानी में भ्मेींगकर शिलान्यास करने जाते | Prabhat Khabar Network
पोडैयाहाट के आदिवासी गांव बडाराजदाहा गांव में पानी में भींग कर शिलान्यास करने जाते | Prabhat Khabar Network

उन्होंने कहा कि कोयला केवल झारखंड के पास नहीं है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बंगाल के पास भी कोयला है. सांसद ने कहा कि अन्य राज्य इस मुद्दे पर नहीं चिल्ला रहे हैं, जबकि झारखंड सरकार इसको लेकर मुखर है. उन्होंने कहा कि कोयला नहीं मिलने से देश का काम रुकने की बात सही नहीं है और स्विट्जरलैंड व सिंगापुर जैसे देशों का उदाहरण दिया.

04 में रेलवे वासिंग पिट स्थल का निरीकक्ष करते | Prabhat Khabar Network
रेलवे वासिंग पिट स्थल का निरीकक्ष करते | Prabhat Khabar Network

एसआईआर को लेकर भी बोले सांसद

एसआईआर पर सांसद ने कहा कि इसमें सभी राजनीतिक दलों का इन्वॉल्वमेंट है और राजनीतिक कार्यकर्ता मदद के लिए लगे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के मददगार लोग हैं और चुनाव आयोग ने उनकी नियुक्ति की है.

 05 में दियारा गांव  के आरओबी का निरीक्षण करते  | Prabhat Khabar Network
दियारा गांव के आरओबी का निरीक्षण करते | Prabhat Khabar Network

विनय मंडल मामले में कार्रवाई की बात

गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता विनय मंडल के मामले को लेकर सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ हंगामा और एफआईआर की कार्रवाई गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह कार्रवाई की है, चाहे अधिकारी हों या राजनीतिक दल के लोग, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

सांसद ने बताया कि इस मामले में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया है. उनका आरोप है कि मुख्य सचिव ने मामले में हस्तक्षेप किया और एफआईआर कराने की कोशिश की, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर योजनाएं गिनायीं

सांसद ने कहा कि बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य उनकी जिम्मेवारी है. उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट का हिंदुजा के साथ टाईअप है और 23 सितंबर को देवघर में अस्पताल का उद्घाटन किया जायेगा.

उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 50 जगह सैंपल कलेक्शन सेंटर और टेस्ट की सुविधा शुरू करने की बात कही. सांसद के अनुसार मशीन से 80 प्रकार के टेस्ट किये जा सकेंगे और जांच की लागत कम होगी. उन्होंने बताया कि इस तकनीक को आईआईटी और पीजीआई चंडीगढ़ ने विकसित किया है.

आरओ वाटर और गंगा के पानी का भी जिक्र

सांसद ने आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और आरओ वाटर प्लांट के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने गोड्डा के बसंतराय क्षेत्र में पानी की समस्या का भी जिक्र किया. साथ ही गंगा का पानी लाने को लेकर भी प्रयास जारी होने की बात कही.

रेलवे परियोजनाओं का किया निरीक्षण

प्रेस वार्ता के बाद सांसद ने गोड्डा-महागामा नये रेलखंड में दियारा गांव के पास बन रहे आरओबी स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे वाशिंग पिट का भी निरीक्षण किया.

सांसद ने कहा कि गोड्डा रेल संचालन में वाशिंग पिट मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने आने वाले समय में गोड्डा को कई लंबी दूरी की ट्रेनें मिलने की बात भी दोहरायी. मौके पर सुभाष यादव, आशुतोष चक्रवर्ती, प्रबोध सोरेन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola