एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
काला बिल्ला लगाकर कार्य करते एमपीडब्ल्यू कर्मी. | Prabhat Khabar Network
बोआरीजोर में एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से समायोजन की मांग की है।
बोआरीजोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाभीठा क्षेत्र में कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को लगातार तीसरे दिन काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नियमित कार्य किया. एमपीडब्ल्यू कर्मी पवन कुमार, सुनील सोरेन एवं सुमन मरांडी ने बताया कि वे पिछले लगभग 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है.
उनका कहना है कि स्वास्थ्य संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में भी उन्होंने पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, इसके बावजूद उनकी सेवाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया. कर्मियों ने सरकार द्वारा नयी नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किये जाने पर भी आपत्ति जतायी. उनका कहना है कि नयी बहाली से पहले लंबे समय से कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मियों का समायोजन किया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए