हनवारा में ज्वेलर्स को पुलिस की चेतावनी, बच्चों से आभूषण खरीदा तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

आभूषण कारोबारियों के साथ समीक्षा बैठक| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हनवारा थाना प्रभारी ने आभूषण कारोबारियों को निर्देश दिया कि बच्चों से सोना-चांदी न खरीदें.सीसीटीवी दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को कहा गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हनवारा: हनवारा थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास कुमार की अध्यक्षता में आभूषण कारोबारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने और आभूषण दुकानों की सुरक्षा मजबूत करने को लेकर कई अहम निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी कि छोटे बच्चों से सोने-चांदी के आभूषण नहीं खरीदें. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ऐसे मामले सामने आये हैं, जिनमें बच्चे घर में रखे कीमती आभूषण चोरी-छिपे बाजार में बेचने का प्रयास कर रहे हैं.

बच्चों से आभूषण खरीदा तो होगी कड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई दुकानदार बच्चों से आभूषण खरीदते पकड़ा गया या चोरी के आभूषण की खरीद-बिक्री में उसकी संलिप्तता सामने आयी तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कारोबारियों से कहा कि किसी बच्चे या संदिग्ध व्यक्ति द्वारा आभूषण बेचने का प्रयास किया जाता है तो खुद सौदा करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें.

ज्वेलरी दुकानों में CCTV पर पुलिस की पैनी नजर

बैठक में आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिये गये. सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों को हमेशा दुरुस्त रखने को कहा गया.

पुलिस ने कैमरों का एंगल इस तरह रखने का निर्देश दिया कि दुकान के अंदर के साथ-साथ बाहर सड़क पर होने वाली गतिविधियां भी कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें.

संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना

थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए पुलिस और कारोबारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या बच्चा आभूषण बेचने का प्रयास करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. समय पर सूचना मिलने से चोरी की घटनाओं को रोकने के साथ बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से भी बचाया जा सकता है.

कारोबारियों ने पुलिस को दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद आभूषण कारोबारियों ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. कारोबारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी पुलिस के समक्ष रखे.

बैठक में हनवारा क्षेत्र के कई आभूषण व्यवसायी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola