सर्वोदय संकल्प शिविर में किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सर्वोदय संकल्प शिविर में किया सम्मानित

सर्वोदय संकल्प शिविर में किया सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार कांग्रेस पार्टी के अररिया प्रभारी नैयर मसूद खान को संगठन व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वोदय संकल्प शिविर में सम्मानित किया गया. शिविर के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नैयर मसूद खान लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उनके समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. सम्मान मिलने के बाद नैयर मसूद खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि आगे भी वे संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन