भोजन में कॉकरोच मिलने पर रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, दोबारा शिकायत पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
थाली में कॉकरोच

थाली में कॉकरोच

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद IRCTC ने सख्त कार्रवाई की है. भोजनालय प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और भविष्य में ऐसी घटना होने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway Food Case: भागलपुर रेलवे स्टेशन के भोजनालय में शुक्रवार को एक यात्री के भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद आईआरसीटीसी ने सख्त कार्रवाई की है. सीएमआई भागलपुर सुधांशु आर्या द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर भोजनालय प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मामले को गंभीर मानते हुए निगरानी व्यवस्था और निरीक्षण भी बढ़ाने के निर्देश दिए गये हैं.

जांच रिपोर्ट के बाद आईआरसीटीसी की कार्रवाई

पूर्व रेलवे, कोलकाता स्थित आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय के एडिशनल जनरल मैनेजर कौशिक बनर्जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भोजनालय संचालक पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है. साथ ही भविष्य में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं.

दोबारा शिकायत पर लाइसेंस होगा रद्द

आईआरसीटीसी ने भोजनालय प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा मिली तो जुर्माने से आगे बढ़कर भोजनालय का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. अधिकारियों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता से जुड़ा गंभीर मामला बताया.

स्थानीय अधिकारियों को भी किया गया सतर्क

एडिशनल जनरल मैनेजर ने बताया कि भागलपुर में तैनात आईआरसीटीसी अधिकारियों को भी अधिक सतर्क रहने और भोजनालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा था हड़कंप

शुक्रवार को भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर सीएमआई भागलपुर सुधांशु आर्या ने मामले की जानकारी संबंधित रेलवे अधिकारियों और आईआरसीटीसी को दी थी.

रेलवे अधिकारियों ने बढ़ाई निगरानी

Bhagalpur Railway Food Case: घटना के बाद शनिवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती. रेलवे प्रशासन ने भोजनालयों की निगरानी बढ़ाने और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: मायागंज अस्पताल में विवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन