कटिहार : सात क्विंटल गांजा जब्त, सात गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2018 5:43 AM

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. त्रिपुरा के अगरतल्ला से ट्रक में गांजा लोड होकर हाजीपुर वैशाली ले जाया जा रहा था. इस दौरान कटिहार के सहायक थाना पुलिस ने नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर शहर के सहायक थाना क्षेत्र के कटिहार कोढ़ा मार्ग के हाजीपुर के […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. त्रिपुरा के अगरतल्ला से ट्रक में गांजा लोड होकर हाजीपुर वैशाली ले जाया जा रहा था. इस दौरान कटिहार के सहायक थाना पुलिस ने नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर शहर के सहायक थाना क्षेत्र के कटिहार कोढ़ा मार्ग के हाजीपुर के पास से ट्रक को पकड़ा.

ट्रक से सात क्विंटल गांजा के साथ ट्रक चालक सहित सात तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने मंगलवार की देर शाम नगर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक एसटीएफ जन्मेजय शर्मा प्रभारी एसटीएफ टीम, सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन व सहायक थाना पुलिस ने कटिहार गेड़ावाड़ी मुख्य मार्ग पर हाजीपुर पैट्रोल पंप के पास एक बोलेरो व उसके पीछे चल रही ट्रक को छापेमारी दल ने रोका तथा उसकी सघनता से तलाशी ली गयी.

इस दौरान ट्रक के चालक केबिन से पुलिस ने ट्रक में गुप्तरूप से बनाये गये एक बक्सानुमा स्थान से गांजा के तकरीबन सत्तर पैकेट बरामद किये. पुलिस ने ट्रक में गांजा मिलते ही अविलंब ट्रक चालक के साथ चल रहे बोलेरो चालक व उसमें सवार सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

60 लाख से अधिक राशि की है गांजा : एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि बरामद गांजा का वजन 7 क्विंटल है. पुलिस गिरफ्त में आये आरोपित त्रिपुरा व पटना वैशाली के निवासी बताये जा रहे हैं. गांजा त्रिपुरा के अगरतल्ला से ट्रक में चोरी छिपे वैशाली ले जाया जा रहा था. इस बात की जानकारी एसटीएफ को लग गयी. एसटीएफ ट्रक को पकड़ने में जुट गयी. ट्रक के आगे चल रही बोलेरो व उसमें सवार तस्करों को संभवत: इस बात की भनक लग गयी और वह ट्रक लेकर एनएच को छोड़ कटिहार आ गये.
तस्कर कटिहार-कोढ़ा मुख्य मार्ग होते हुए पुन: एनएच पकड़ने की फिराक में थे. लेकिन इस बीच एसटीएफ की सूचना पर सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन व नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू सहित पुलिस बल व एसटीएफ बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि इस मामले में एक ट्रक, एक बोलेरो गाड़ी, आठ मोबाइल व 36 हजार रुपये नगद राशि को जब्त किया गया है.
चार वैशाली व तीन त्रिपुरा निवासी : एसपी डॉ जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में ललन कुमार राय पिता स्व सुरेश राय, गुड्डू कुमार पिता योगी राय, अरूण कुमार पिता रामनरायण राय, राकेश कुमार पिता रामनरेश राय सभी बहरामपुर थाना राघोपुर जिला वैशाली निवासी व तापस देव वर्मा पिता स्व रामनरेश राय राजेंद्र पाड़ा
कटिहार : सात क्विंटल…
थाना खुआई त्रिपुरा, संजीव देव कार्तिक देव वर्मा, संजीत देव वर्मा पिता रविरंजन वर्मा निवासी बराहकाढ़ा थाना सिराई मोहनपुर त्रिपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी डॉ जैन ने बताया मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. न्यायालय से पुन: रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी.
गांजे की अनुमानित कीमत साठ लाख रुपये
त्रिपुरा के अगरतल्ला से वैशाली के लिए निकला था ट्रक
एसटीएफ को मिली सूचना, ट्रक व तस्कर को पकड़ने को ले चेकिंग
आठ मोबाइल व 36 हजार रुपये नकद भी जब्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन