ममेरी बहन के प्यार व शादी के दबाव से आजिज युवक ने खाया जहर, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2018 6:09 AM

विज्ञापन

आबादपुर के नलसर पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव की घटना युवक के परिजनों ने दूसरे जगह तय कर रखी थी उसकी शादी आबादपुर(कटिहार) : आबादपुर थाना क्षेत्र के नलसर पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव में बुधवार की देर शाम ममेरी बहन के एकतरफा प्यार व शादी के दबाव से आजिज मो अनाउल (25) ने जहर खा लिया. […]

विज्ञापन

आबादपुर के नलसर पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव की घटना

युवक के परिजनों ने दूसरे जगह तय कर रखी थी उसकी शादी
आबादपुर(कटिहार) : आबादपुर थाना क्षेत्र के नलसर पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव में बुधवार की देर शाम ममेरी बहन के एकतरफा प्यार व शादी के दबाव से आजिज मो अनाउल (25) ने जहर खा लिया. इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक की मां राहेला खातून ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उसका भाई मो डोमना अपनी
ममेरी बहन के…
पुत्री रूना खातून (जाे अनाउल से एकतरफा प्रेम करती थी) को साथ लेकर उसके घर आये तथा मृतक से जबर्दस्ती शादी की बात कह युवती को वहीं छोड़ कर चले गये. मृतक की माता ने आगे बताया कि उसका पुत्र उक्त युवती को पसंद नहीं करता था. परिवार वालों ने भी मृतक की शादी दूसरे गांव में तय कर रखी थी. ममेरी बहन द्वारा शादी की हठ व उसके द्वारा शादी नहीं होने की सूरत में जहर खा लेने की धमकी से आजिज आकर युवक मो अनाउल ने ही बुधवार को जहर खा लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर युवती के परिवारवालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव को गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में युवती का पक्ष जानने के लिए जब युवती के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो वे लोग फरार बताये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन