व्यवसायी की हत्या से भड़के लोग, हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 6:23 AM

विज्ञापन

बलरामपुर : बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित तेलता ओपी से महज कुछ ही दूरी पर बालू-गिट्टी कारोबारी की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कराने के साथ ही घंटों सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. सड़क जाम से यात्रियों को […]

विज्ञापन

बलरामपुर : बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित तेलता ओपी से महज कुछ ही दूरी पर बालू-गिट्टी कारोबारी की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कराने के साथ ही घंटों सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.

सड़क जाम से यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रखंड मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलता, रेलवे स्टेशन जाने वाली सभी सड़कें बंद रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पडी. इलाज कराने जा रहे लोगों को भी घंटों वहां फंसकर रहनापड़ा. जाम लगाकर हंगामा किये जाने की वजह से अधिकांश यात्रियों की ट्रेन छूट गयी. वहीं छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पडा. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में अापराधिक घटना घटने के बाद मामले का उद्भेदन नहीं होता है. ऐसे में अपराधियों की शिनाख्त नहीं होने से पीडित परिजन को न्याय नहीं मिलता है.

जब तक अपराधी का शिनाख्त नहीं होगा. सड़क जाम रहेगा. घटना का समाचार पाते ही एसडीओ फिरोज अख्तर ने लोगों को समझा बुझा कर तथा काफी मश्क्कत के बाद जाम हटाने में सफल हुए. लोगों को आश्वासन दिया की अपराधियों की शिनाख्त कर शीघ्र गिरफ्तारी होगी. इस के बाद आक्रोशित लोग जाम हटाने के लिए तैयार हुए. मौके पर बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
अपराधियों के हौसले बुलंद
बलरामपुर क्षेत्र अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है. क्षेत्र में अपराधिक घटना में वृद्धि होने से लोगों में भय का माहौल है. तेलता में बालू-गिट्टी व्यवसायी पंकज झा की गोली मार कर हत्या किये से लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. रामपुर हरदार मुखिया प्रतिनिधि मो खुशदील ने कहा की घर में घुस कर इस तरह गोली मार कर हत्या कर देने से लोगों में दहशत का माहौल है. इस क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इससे पहले भी हत्या के कई मामले हुए हैं. वैसे मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की बात दूर अपराधियों का पता तक नहीं चल सका. मो खुशदिल ने कहा की इस हत्या मामले में शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो जन आंदोलन चलाया जायेगा.
बीजोल मुखिया नकुल कुमार यादव ने कहा की इस तरह का हत्या साजिश के तहत किया होगा. इस मामले का उजागर नहीं होता है तो अपराधियों का मनोबल बढ़ जायेगा. किरोरा मुखिया प्रतिनिधि मो नसीब आलम ने कहा की ओपी क्षेत्र से सटा हुआ इस तरह की अापराधिक घटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है. उन्होंने कहा की पुलिस गस्ती नहीं होने से अपराधी बेलगाम हो गये हैं. जिला परिषद सदस्य निसार अहमद, प्रमुख मो अनीस, अनवारूल हक काशमी, मो मंटु, मो अशरफ, मो अशफाक, मो शोकत हुसैन आदि ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन