सहायक प्रबंधक सहित 34 पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2018 5:57 AM
विज्ञापन
एसएफसी से 21741 क्विंटल अनाज गायब होने का मामला कटिहार : राज्य खाद्य निगम कटिहार के तीनगछिया अवस्थित गोदाम से 21741 क्विंटल खाद्यान्न के गबन को लेकर राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के बयान पर नगर थाने में अनाज की कालाबाजारी को लेकर 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 12 वाहन के […]
विज्ञापन
एसएफसी से 21741 क्विंटल अनाज गायब होने का मामला
कटिहार : राज्य खाद्य निगम कटिहार के तीनगछिया अवस्थित गोदाम से 21741 क्विंटल खाद्यान्न के गबन को लेकर राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के बयान पर नगर थाने में अनाज की कालाबाजारी को लेकर 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 12 वाहन के मालिक व चालक समेत 23 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. राज्य खाद्य निगम कटिहार के तीनगछिया अवस्थित गोदाम से एक षड्यंत्र के तहत सरकारी खाद्यान्न गबन का मामला प्रकाश में आया था. इसमें 21741 क्विंटल सरकारी अनाज के गबन की बात कही गयी थी.
उक्त मामले को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर तीनगछिया स्थित चारों गोदाम का औचक निरीक्षण पांच जनवरी को किया गया. गोदाम में खाद्यान्न का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने, खाद्यान्न के अस्त-व्यस्त रख रखाव के बाद उसके भौतिक सत्यापन कराने के पश्चात, उपरोक्त गोदाम में 21741 क्विंटल सरकारी अनाज कम पाया गया. इसे लेकर जिला प्रबंधक खाद्य निगम के बयान पर 11 लोगों को नामजद तथा 23 लोगों में वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
13532 क्विंटल चावल तथा 8209 क्विंटल गेहूं भंडारण में कम पाया गया
शहर के तीनगछिया बाजार समिति स्थित एसएफसी गोदाम में भारी मात्रा में अनाज भंडारण में गबन को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम कटिहार के प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता ने मामले में जांच टीम का गठन कर जांच प्रारंभ की. इसमें एसएफसी गोदाम
सहायक प्रबंधक सहित…
में अनाज भंडारण में कमी को देखते हुए राज्य खाद्य निगम के जिला सहायक प्रबंधक नील अरुण कुमार को प्रभार से हटा दिया गया. गोदाम प्रभारी हेमंत कुमार को बनाया गया. साथ ही भौतिक सत्यापन के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया. जांच के दौरान संधारित आंकड़ों के आलोक में गणना के उपरांत 13532 क्विंटल चावल तथा 8209 क्विंटल गेहूं कुल 21741 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पायी गयी है. खाद्यान्न की इस भारी भरकम कमी से स्पष्ट है कि खाद्यान्न की चोरी या फिर गायब कर उसकी कालाबाजारी की गयी है.
इनके विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
जिला प्रबंधक राज्य खाद्यान्न निगम कटिहार के भारत भूषण गुप्ता के बयान पर नगर थाना में थाना कांड संख्या 55/2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें आरोपितों के विरुद्ध धारा 379/406/409/120बी34 आइपीसी सहित अन्य सुसंगित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें सहायक प्रबंधक कटिहार नील अरुण विश्वास पिता अरुण कुमार विश्वास निवास स्टेशन रोड दुर्गावती जिला कैमूर, लेबर मेट शंभु सरदार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार, दीप नारायण भगत, राजीव कुमार, दीना गुप्ता, सुरेश कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, पुष्कर सहित बीआर 11-एस 3406 के मालिक व चालक, बीआर 11-एल- 1381 मालिक चालक सहित बीआर 11-एस-0229, डब्लूबी-65 बी-0742, बीआर-39ए 1216, बीआर 398782, बीआर 11जी 0738, बीआर 11 जे1609, बीआर 39-8949, बीआर 11 एल-4946 के मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
नगर थाना में सहायक जिला प्रबंधक के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










