शिव मंदिर चौक पर घंटों तक लगा रहा जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 7:02 AM
विज्ञापन
शहर में विकट होती जा रही जाम की समस्या कटिहार : शनिवार देर शाम कटिहार शहर का शिव मंदिर चौक घंटों जाम से जूझता रहा. जाम का आलम यह रहा कि चारों तरफ से आने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. इनमें छोटे से लेकर बड़े सभी किस्म के वाहन शामिल थे. यहां से […]
विज्ञापन
शहर में विकट होती जा रही जाम की समस्या
कटिहार : शनिवार देर शाम कटिहार शहर का शिव मंदिर चौक घंटों जाम से जूझता रहा. जाम का आलम यह रहा कि चारों तरफ से आने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. इनमें छोटे से लेकर बड़े सभी किस्म के वाहन शामिल थे. यहां से निकलने वाले सभी रास्तों चौधरी मोहल्ला रोड, बड़ी बाजार रोड, ऋषि भवन रोड, विनोदपुर रोड एवं डेहरिया की ओर जाने वाली सड़क सभी पर जाम लगने के के कारण गाड़ियां इंच-इंच करके सरक रही थीं. हालांकि बहुत सारे लोग इसे त्योहारी सीजन के कारण बढ़ती भीड़ का नतीजा बताते हैं. लेकिन जाम में मौजूद गाड़ियों को देख कर यह अनुमान लगाना कठिन नहीं था कि इतने लंबे जाम का मूल कारण क्या है.
हद तो यह रही कि एक भी ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम हटाने के लिए मौके पर नहीं थे. इससे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल आबादी के बढ़ते दबाव के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है. शिव मंदिर चौक हो कर सारे बड़े वाहन अंदर प्रवेश करते हैं और बाहर भी निकलते हैं. इस कारण वहां भारी जाम अक्सर लगता रहता है. प्रशासन इस बारे में बिल्कुल संज्ञान लेता नहीं दिखता है, जबकि शहीद चौक की तरह शहर के हर बाहरी प्रवेश एवं विकास के रास्तों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










