सड़क किनारे अस्थायी ढांचे व दुकानों को निगम ने कराया खाली
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस बार सड़क किनारे अवैध कब्जे के साथ सजाये सामानों, अस्थायी ढांचे को हटाया गया
विज्ञापन
कटिहार.
शहर में एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस बार सड़क किनारे अवैध कब्जे के साथ सजाये सामानों, अस्थायी ढांचे को हटाया गया. निगम के आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि टीम बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने विभिन्न प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गये अस्थायी ढांचे, अवैध दुकानें एवं अन्य अवरोधों को हटाया गया. नगर निगम की टीम ने संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी.अतिक्रमण से यातायात हो रहा था प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक सड़कों, नालों एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें. नगर निगम के अनुसार जनहित में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जायेगी. ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम गेट से होते हुए शहीद चौक होकर श्यामा टॉकिज रोड तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जुर्माना के तौर पर 15 सौ रूपये की राशि वसूली की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










