गेड़ाबाड़ी चौक पर जानलेवा गड्ढे की खबर का असर, एनएच-31 की सड़क मरम्मत शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गढ्ढों की मरम्मत करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गेड़ाबाड़ी बाजार चौक पर जानलेवा गड्ढे की खबर का बड़ा असर हुआ है. जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

कटिहार. गेड़ाबाड़ी बाजार चौक पर एनएच-31 की सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है. खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को गेड़ाबाड़ी चौक पर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

व्यस्त चौक पर गड्ढे से बढ़ गया था हादसे का खतरा

गेड़ाबाड़ी बाजार चौक जिले के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है. यहां दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है. सड़क के बीचोंबीच बना बड़ा और गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था. खासकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी थी.

गड्ढे के कारण कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता था. इससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता था. स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी.

मुख्य पार्षद ने डीएम को भेजा था फोटो और वीडियो

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने सड़क की स्थिति का फोटो और वीडियो जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी.

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एनएच-31 से संबंधित सड़क की समस्या के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया था. साथ ही जल्द सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया था.

डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

इसी क्रम में शनिवार को गेड़ाबाड़ी चौक पर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. कार्य शुरू होने के बाद सड़क के बीच बने गड्ढे से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है. मरम्मत कार्य के दौरान मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने कार्य का जायजा लिया.

खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को प्रमुखता से सामने लाने के बाद प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर गया. लोगों ने समय रहते सड़क की समस्या उठाये जाने के लिए प्रभात खबर के प्रति भी आभार जताया. लोगों ने उम्मीद जतायी कि मरम्मत का काम जल्द पूरा होने के बाद गेड़ाबाड़ी चौक पर वाहन चालकों को गड्ढे से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और दुर्घटना की आशंका भी कम होगी.

राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत

गेड़ाबाड़ी चौक पर सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों में राहत है. व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क की स्थिति ठीक होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन