चैंबर अध्यक्ष व प्रख्यात समाजसेवी नरोत्तम जोशी का निधन
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, बड़े व्यवसायी व चर्चित समाजसेवी नरोत्तम जोशी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही शहर समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी.
विज्ञापन
– शहर के व्यवसायियों व आमलोगों में शोक की लहर
कटिहार.
कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, बड़े व्यवसायी व चर्चित समाजसेवी नरोत्तम जोशी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही शहर समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी. सामाजिक, व्यावसायिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे कटिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. नरोत्तम जोशी हाल ही में चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष चुने गए थे.व्यापारियों के हितों के लिए किये कई कार्य
उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए व्यापारियों के हित में कई योजनाओं पर काम शुरू किया था. उनके नेतृत्व से व्यापारिक समुदाय को नई उम्मीदें मिली थीं. अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया. जिसके बाद उन्हें तत्काल पूर्णिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चला लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.नरोत्तम जोशी एक सफल् व्यवसायी व समाजसेवी रहे हैं
नरोत्तम जोशी केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान थी. वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के कारण समाज के हर वर्ग में उनका सम्मान था. उनके निधन से कटिहार ने एक समर्पित समाजसेवी, कुशल व्यापारी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है. विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










