बारसोई के कचना में शराब पीते 10 लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

फोटो - कचना थाना में गिरफ्तार शराबियों के साथ पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
गुप्त सूचना पर कचना थाना पुलिस ने रेलवे पूर्वी गेट के पास से शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.
Katihar Liquor Ban Action: बारसोई (कटिहार). कचना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपितों को चिकित्सकीय जांच के बाद थाना लाकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि रेलवे पूर्वी गेट के पास कुछ लोग एकत्र होकर शराब का सेवन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर सभी 10 लोगों को पकड़ लिया.
मेडिकल जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि
गिरफ्तार सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई भेजा गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर और चिकित्सकीय जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की.
ये लोग हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में बाजेदोगाछ बिंद टोला निवासी कुंदन चौधरी, रमण कुमार, परेखा चौधरी और मोहन कुमार शामिल हैं. इसके अलावा नया टोला, मनिहारी निवासी संतोष कुमार तथा बड़ा शिकारपुर, आबदपुर थाना क्षेत्र निवासी राजू नुनिया, रतन नुनिया, विनोद नुनिया, मोतीलाल नुनिया और शिव कुमार नुनिया को भी गिरफ्तार किया गया.
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर जारी रहेगा अभियान
Katihar Liquor Ban Action: थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि कचना थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. शराब के अवैध कारोबार, सेवन और परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरविंद गुप्ता
अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










