CJP प्रदर्शन: सौरव दास की चेतावनी, कहा- जंतर-मंतर का वादा निभाए सरकार वरना फिर सड़कों पर उतरेंगे युवा

Updated:
विज्ञापन

CJP के प्रवक्ता सौरव दास पीटीआई से बात करते, फोटो PTI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई किए जाने पर ऐतराज जताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान यदि किसी ने आपत्तिजनक या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, तो प्रभावित व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर सिविल या क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज करा सकता है. उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, केवल आपत्तिजनक भाषा के आधार पर प्रदर्शनकारियों पर क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम थोपना पूरी तरह गलत है.

विज्ञापन

सौरव दास ने कहा कि ऐसी कार्यवाहियों से समाज में डर का माहौल बनता है, जिसे खासकर देश की युवा पीढ़ी कभी स्वीकार नहीं करेगी. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे आम लोगों और सार्वजनिक मंचों पर अपनी भाषा और टिप्पणियों को लेकर सतर्कता बरतें. उन्होंने पुलिस प्रशासन से शांत रहने और किसी भी राजनीतिक दबाव या मकसद के तहत अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

FIR बंद करने के बजाय वापस ले सरकार : सौरव दास

प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई न करने से जुड़े दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन पर सौरव दास ने असंतोष जाहिर किया. दास ने कहा कि सरकार को स्पष्ट रूप से FIR वापस लेने की बात कहनी चाहिए थी. उन्होंने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. दास के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के किसी भी आदेश में यह नहीं कहा गया है कि FIR वापस नहीं ली जा सकतीं; यह पूरी तरह से सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है. सरकार को अदालत के कंधों का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हथियार नहीं चलाना चाहिए.


'वादा खिलाफी पर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे युवा'

25 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए समझौते का जिक्र करते हुए CJP प्रवक्ता ने सरकार को उसके वादे याद दिलाए. उन्होंने कहा कि देश के सामने किए गए वादों का सम्मान किया जाना चाहिए. अगर सरकार अपनी बात से पीछे हटती है, तो देश की युवा पीढ़ी उसे कभी माफ नहीं करेगी और एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी.


ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के खिलाफ केस बंद, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola