मसौढ़ी में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दो माह तक यौन शोषण, विरोध पर चाकू से हमला, POCSO में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मसौढ़ी में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो महीने तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Patna Sexual Assault: मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग के साथ करीब दो महीने तक यौन शोषण करने और शादी की बात उठाने पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की दादी की लिखित शिकायत पर मसौढ़ी थाना में गुरुवार शाम POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

दो महीने तक यौन शोषण का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ करीब दो महीने तक यौन शोषण किया. आरोप है कि बुधवार रात करीब 11 बजे जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

बचाने पहुंची महिला पर भी हमला

पीड़िता को बचाने पहुंची उसकी दादी पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी की दोनों बहनें रानू और रानी तथा उसके पिता हसीन मलिक ने भी मारपीट की.

पड़ोसी के घर तक पीछा करने का आरोप

घटना के दौरान घायल नाबालिग जान बचाने के लिए पड़ोस के एक घर में भाग गई. आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया और दोबारा हमला करने की कोशिश की. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया.

POCSO एक्ट में मामला दर्ज

घटना के बाद दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया. इस मामले में मसौढ़ी थाना कांड संख्या 682/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में मो. जिशान मलिक, उसके पिता हसीन मलिक तथा उसकी दोनों बहनों रानू और रानी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन