बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और क्यूट नाम? इन 30 नामों को सुनते ही हर कोई करेगा तारीफ

Updated:
विज्ञापन
बेटे के लिए क्यूट और यूनिक नाम AI image

बेटे के लिए क्यूट और यूनिक नाम AI image

Cute Baby Boy Names: बेटे के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है. अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार के लिए कोई क्यूट, मॉडर्न, शॉर्ट और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां बताए गए 30 नाम आपके काम आ सकते हैं. इन सभी नामों के अर्थ भी बेहद खूबसूरत हैं, जो आपके बच्चे की पहचान को और भी खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

Cute Baby Boy Names: घर पर बेटे का जन्म होते ही पूरे परिवार में जश्न और खुशियों का माहौल बन जाता है. यह नन्हा सा मेहमान अपने साथ सभी के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी लेकर आता है. बेटे के जन्म के साथ ही परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आती हैं. इन्हीं में से एक होती है इस बच्चे के लिए सही नाम का चुनाव करना. अक्सर बेटे के नाम का चुनाव करते समय माता-पिता की कोशिश रहती है कि वह बहुत ही प्यारा, यूनिक और स्पेशल हो.

आज के समय में हर माता-पिता को यह समझ आने लगा है कि बच्चे का नाम सिर्फ उसे पुकारने का जरिया भर नहीं है, बल्कि इसका काफी गहरा असर उसकी जिंदगी और पर्सनालिटी पर भी पड़ता है. अगर आपके घर भी बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए किसी बेहद मॉडर्न, शॉर्ट और ट्रेंडी नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपके बेटे के लिए कुछ ऐसे नामों के ऑप्शंस लेकर आए हैं, जिन्हें सुनते ही हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा. इस लिस्ट में बताए गए सभी नाम बिल्कुल नए और यूनिक होने के साथ-साथ सुनने में बहुत क्यूट लगते हैं. इन नामों को बोलना आसान है और ये सुनने में भी बेहद अच्छे लगते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

cute unique baby boy names
cute unique baby boy names

आपके बेटे के लिए 30 बेहद ही क्यूट, मॉडर्न और यूनिक नाम

  • अयाश: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा इंसान जो हमेशा खुश और मस्त रहता हो.
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो सबसे अलग हो और जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अयांश: इस नाम का अर्थ है सूरज की पहली किरण या अपने माता-पिता का हिस्सा.
  • इवान: इस नाम का अर्थ है भगवान का दिया हुआ एक सुंदर तोहफा.
  • इज़ान: इस नाम का अर्थ है बात मानने वाला और भगवान की सुरक्षा में रहने वाला.
  • ईशान: यह भगवान शिव का एक नाम है जिसका अर्थ होता है सबसे ऊपर.
  • कयान: इस नाम का अर्थ है राजा या बहुत बड़े और अच्छे परिवार से जुड़ा हुआ.
  • कयांश: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जिसके अंदर बहुत अच्छे गुण और काबिलियत हो.
  • कियान: इस नाम का अर्थ है भगवान का आशीर्वाद या फिर एक राजा.
  • कृषिव: इस नाम का अर्थ है भगवान कृष्ण और भगवान शिव का मिला-जुला रूप.
  • जयांश: इस नाम का अर्थ है जीत या सफलता का एक छोटा सा हिस्सा.
  • ज़ेव: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो बहुत निडर हो और किसी से न डरे.
  • ज़रैन: इस नाम का अर्थ है सफलता और कामयाबी की निशानी.
  • तक्ष: इस नाम का अर्थ ताकतवर और मजबूत सोच वाला.
  • दिविक: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो स्वर्ग जैसी पवित्र जगह से आया हो.
  • निर्वान: इस नाम का अर्थ है बहुत ज्यादा मन की शांति और सुकून.
  • निर्वैद: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो बहुत साफ दिल का हो और जिसे ईश्वर का वरदान मिला हो.
  • ओहाश: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो सबको बहुत प्यारा और दुलारा लगे.
  • ओजस: इस नाम का अर्थ है चेहरे की चमक, ताकत और बॉडी की एनर्जी.
  • प्रियांश: इस नाम का अर्थ है किसी का सबसे प्यारा और खास हिस्सा.
  • रुद्रैन: यह भगवान शिव का ही एक नया और ट्रेंडी नाम है.
  • रेयांश: इस नाम का अर्थ है धूप की किरण या फिर भगवान विष्णु का अंश.
  • रिवान: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ता रहे और तरक्की करे.
  • रूशान: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो हर जगह अपनी रोशनी और चमक फैलाए.
  • विहान: इस नाम का अर्थ है नया सवेरा या किसी अच्छे काम की नई शुरुआत.
  • विवान: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो हमेशा जोश और एनर्जी से भरा रहता हो.
  • शिवांश: इस नाम का अर्थ है भगवान शिव का एक छोटा सा रूप या हिस्सा.
  • श्रयांश: इस नाम का अर्थ है बहुत ही शुभ और अच्छी किस्मत वाला.
  • यांश: इस नाम का अर्थ है भगवान का दिया हुआ एक बहुत प्यारा गिफ्ट.
  • युवांश: इस नाम का अर्थ है नई जनरेशन, जवानी और नई सोच.

ये भी पढ़ें: बेटी के जन्म से घर में बढ़ गई हैं खुशियां? अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 30 बेहद क्यूट और यूनिक नाम

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola