Bankipur Bypoll: बांकीपुर का फैसला EVM में कैद, किसका दावा होगा सही? बीजेपी, आरजेडी और पीके तीनों बोले- हम जीतेंगे

Updated:
विज्ञापन
बीजेपी, राजद और जन सुराज उम्मीदवार

बीजेपी, राजद और जन सुराज उम्मीदवार

Bankipur Bypoll: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान समाप्त हो चुका है. प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है. 3 अगस्त को आने वाले नतीजों से पहले आरजेडी के तेजस्वी यादव, बीजेपी के नीरज सिन्हा और प्रशांत किशोर ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ईवीएम में सभी उम्मीदवारों की किस्मत बंद हो गई है. नतीजे 3 अगस्त को आएंगे. नतीजे आने से पहले ही सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग और अपनी-अपनी जीत का दावा करने की होड़ मच गई है.

तेजस्वी बोले- बांकीपुर में लालटेन की जीत तय

आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में हर समाज, जाति और धर्म के लोगों ने आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में मतदान किया है. तेजस्वी ने एक नए अंदाज में दावा करते हुए कहा कि 3 अगस्त को नतीजे आएंगे तो सब देखेंगे कि इस बार बांकीपुर में हम ही जीतेंगे.

बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा को जनता पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने भी अपनी जीत को तय बताया है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और उन्हें जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिला है. नीरज सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर में बीजेपी ने लगातार विकास के काम किए हैं, इसलिए लोगों ने एक बार फिर विकास और बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है.

ललन सिंह का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली से आकर बांकीपुर में अपना वोट डाला और इसके बाद विपक्षी खेमे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है. प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं और बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करती जो केवल हवाबाजी करते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशांत किशोर का पलटवार- बीजेपी का काम तमाम

इन आरोपों के बीच जनसुराज के उम्मीदवार और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी बीजेपी पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की हार की बौखलाहट है क्योंकि जिस क्षेत्र में बीजेपी 85 से 90 फीसदी वोट पाती थी, वहां इस बार उसकी जमीन खिसक रही है. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से चुनाव में डराने-धमकाने की कोशिश की गई, लेकिन अब ईवीएम बंद हो चुकी है और बांकीपुर में बीजेपी का काम खत्म हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन