मनेर में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना के मनेर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है.
Patna love affair: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के पति ने मनेर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पीड़ित पति के अनुसार उसकी पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई है. उसने आरोप लगाया है कि महिला का प्रेम प्रसंग उसकी बहन के देवर के साथ चल रहा था और उसी के साथ वह फरार हुई है.
पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर किसी न किसी बहाने अपने मायके जाया करती थी. इसी दौरान उसका उक्त युवक से संपर्क बढ़ा. उसने आरोप लगाया कि महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई और अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है.
संपर्क करने की कोशिश रही विफल
पीड़ित ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद उसने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद वह मनेर थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस कर रही जांच
मनेर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के पति की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










