14 JPSC Scam: पीटी परीक्षा में 48 प्रश्न सही करने वाला सुमन सौरभ गिरफ्तार, कबूला पूरा 'सेटिंग' का खेल!

Updated:
विज्ञापन

JPSC में 'सेटिंग' करके पास करने वाला गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में धांधली का बड़ा खुलासा हुआ है. मात्र 48 प्रश्न सही करने वाले एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को CID ने गिरफ्तार किया है, जिसने परीक्षा पास करने के लिए 'सेटिंग' का खेल स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित धांधली मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है. सीआईडी की टीम ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से झारखंड लोक सेवा आयोग 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में चयनित एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अभ्यर्थी ने गलत तरीके से पीटी परीक्षा पास की थी. ये वही छात्र है जिसकी कार्बन कॉपी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. इस कार्बन कॉपी को जांच करने पर पता चला था कि इस अभ्यर्थी ने 100 में से मात्र 48 प्रश्न हल किये थे. इसके बावजूद वो पीटी परीक्षा पास कर ली थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सीआईडी की टीम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

सीआईडी द्वारा दर्ज इस मामले में जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार अभ्यर्थी सुमन सौरभ के पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी भी बरामद नहीं हुई है. जांच एजेंसी ने इस संबंध में जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने के अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से परीक्षा में हुए पूरे सिंडिकेट और धांधली के तरीकों का पर्दाफाश करने में अहम सुराग हाथ लगे हैं.

ये भी पढ़ें: दुमका में लूट की कोशिश नाकाम. विरोध करने पर ग्रामीण का हाथ तोड़ा, देवघर का युवक गिरफ्तार

सीआईडी का दावा: आगे होगी और भी सख्त कार्रवाई

झारखंड सीआईडी (CID) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पूरे घोटाले और कांड का अनुसंधान तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी नए साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में शामिल अन्य चेहरों और सेटिंग गिरोह के खिलाफ भी आगे की विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बोकारो में सदर अस्पताल की कैंटीन समेत 10 दुकानों में छापेमारी, कई अनियमितताएं मिलीं



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola