एक छोटे से कमरे में 20 लड़कियां रात भर ठीक से सो भी नहीं पायीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 5:13 AM
कटिहार : भले ही राज्य स्तरीय अंतर जिला कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर जिला प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कई जिले के खिलाड़ियों को तो बगैर सोये ही रात गुजारनी पड़ी. प्रभात खबर की टीम ने गुरुवार […]
कटिहार : भले ही राज्य स्तरीय अंतर जिला कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर जिला प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कई जिले के खिलाड़ियों को तो बगैर सोये ही रात गुजारनी पड़ी. प्रभात खबर की टीम ने गुरुवार को खिलाड़ियों के विभिन्न आवासन स्थल का जायजा लिया. शहर के आनंद भवन में विभिन्न जिलों की बालिका खिलाड़ियों को ठहराया गया है.
यहां की लड़कियों को सोने में काफी परेशानी हो रही है. करीब 100 स्क्वायर फीट वाले कमरे में 20 लड़कियों के सोने की व्यवस्था की गयी है. इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभिन्न जिलों से आयी लड़कियां किस तरह रात में सो रही होंगी. प्रभात खबर की टीम के पहुंचने के बाद आनंद भवन में मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय जिले की लड़कियों ने घेर लिया. बताया कि आधी लड़कियां तो रात भर जाग कर ही बितायी हैं. कुछ लड़कियां तो कुर्सी पर ही सो गयीं.
इतने छोटे रूम में 20-20 लड़कियां कैसे सोयेंगी. यह समझ से बाहर है. इतनी भीषण गर्मी. उसके बाद छोटा कमरा. किसी तरह रात गुजरी है. आनंद भवन में ही करीब 300 लड़कियों के खाने की व्यवस्था की गयी है. इतने छोटे जगह में खाने की व्यवस्था होने से अफरातफरी का माहौल रहता है. गंदगी भी फैली है. नीचे बिछाने के लिए दरी व चादर दिया गया है. उसी में किसी तरह बैठ कर समय काट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










