ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की मौत
Published by :VIKASH KUMAR
Published at :10 Mar 2026 3:41 PM (IST)
विज्ञापन

कर्महरि के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की मौत हो गयी.
विज्ञापन
मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से पश्चिम कर्महरि के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी है, जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष प्रतीत हो रही है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










