कैमूर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, अनियंत्रित कार-बाइक नहर में जा गिरी

घटना के बाद नहर में जा गिरी कार-बाइक
Bihar Accident News: कैमूर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों नहर में जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Bihar Accident News: बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव निवासी जगनारायण सिंह और धर्मराज राम के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति बुधवार सुबह बाइक से रोहतास जिले के परसथुआ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामकलपुर नहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी.
सीधे नहर में जा गिरे दोनों
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति उछलकर पास की सूखी नहर में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इतना ही नहीं टक्कर के बाद कार और बाइक भी सड़क से नीचे जा गिरे. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया.
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने शवों को देखा और कुढ़नी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची कुढ़नी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पहचान नहीं हो पाने के कारण कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई.
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही हादसे की खबर देवढ़िया गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रमीण मृतक परिवार के घर पर उन्हें संभल कि कोशिश कर रहे है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
मौके पर पहुंची पुलिस पुरे मामले कि जांच में जूटी हैं. साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










