कैमूर: चापाकल लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकडा, पुलिस को साैंपा

Author Birju prasad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
चापाकल लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

चापाकल लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले में चापाकल लगाने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर काम नहीं कराने वाले एक युवक को गुरुवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान लसाड़ी गांव निवासी घुरहू ठाकुर के पुत्र शशिकांत ठाकुर उर्फ डब्लू ठाकुर के रूप में हुई है.

ऑनलाइन लिए रुपये, नहीं लगाया चापाकल

बताया जाता है कि शशिकांत ठाकुर ने जिले के विभिन्न गांवों के लोगों से चापाकल लगवाने का झांसा देकर 5,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक ऑनलाइन अपने खाते में मंगवाए. आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो चापाकल लगाया और न ही पैसे लौटाए. पीड़ितों का कहना है कि संपर्क करने पर वह फोन भी नहीं उठाता था.

सूचना मिलते ही लोगों ने पकड़ लिया

गुरुवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि शशिकांत ठाकुर अपने घर पर मौजूद है. इसके बाद मोहनियां सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पीड़ितों ने उसे पकड़ लिया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर चांद थाना ले आई.

पैसे लेने की बात स्वीकार, लौटाने का आश्वासन

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने चापाकल लगाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन रुपये लेने की बात स्वीकार की. थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि आरोपी ने लिखित रूप से 21 जुलाई तक सभी लोगों का पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है.

थाने पहुंचे कई पीड़ित

आरोपी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही थाना परिसर में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंच गए. उनके अनुसार मोहनियां के चंदन कुमार से 30 हजार रुपये, मुन्नू सिंह से 7 हजार रुपये, रियाज अहमद से 7 हजार रुपये, सोनू कुमार से 10 हजार रुपये और राकेश कुमार सिंह से 6,500 रुपये लिए गए थे. इसके अलावा भी दर्जनों लोगों से अलग-अलग राशि लेने की बात सामने आई है.

जांच में जुटी पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि निर्धारित समय तक पीड़ितों का पैसा वापस नहीं किया गया तो आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Birju Prasad

लेखक के बारे में

By Birju Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन