कैमूर: दहेज हत्या मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ससुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिर्जा राम नाम के आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुरथाना क्षेत्र के गांगूडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांगूडीह गांव निवासी मिर्जा राम के रूप में हुई है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

26 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 26 जून को चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दुर्गावती थाना क्षेत्र के भदैनी गांव निवासी रामदुलार राम ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री अतवारी कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी गयी.

भैंस की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप

प्राथमिकी में कहा गया है कि विवाह के बाद से ही दहेज में भैंस नहीं देने के कारण अतवारी कुमारी को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी. मृतका के पति दिहल राम, ससुर मिर्जा राम तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि सभी ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मिर्जा राम फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन