कैमूर: छापेमारी के दौरान 65 लीटर शराब बरामद, दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

Author Pankaj singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
65 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

कैमूर में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 65 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर भगवानपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 65 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

भगवानपुर में दो जगहों पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में छापेमारी की गयी. पहली कार्रवाई में फूलचंद राम, पिता अलियार राम, के पास से 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गयी. वहीं दूसरी कार्रवाई में सीताराम मुसहर, पिता घुरफेकन मुसहर, के घर से 15 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गयी. दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

गिरफ्तार दोनों कारोबारियों का बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अभियान लगातार रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. इस धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी अवैध शराब कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है.

कैमूर: रामपुर के स्कूल प्रधानाध्यापक पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, BEO ने 3 दिन में मांगा जवाब


विज्ञापन
Pankaj Singh

लेखक के बारे में

By Pankaj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन