कैमूर: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भभुआ थाना

भभुआ थाना

कैमूर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. भभुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर उसे वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वायरल पोस्ट के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर वायरल हो रही थी. पोस्ट का सत्यापन करने के बाद भभुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की.

इंस्टाग्राम आईडी से हुई युवक की पहचान

जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक की पहचान रिशु रावत रफ्तार, पिता बबलू राम, निवासी वार्ड संख्या-14, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई. इसके बाद भभुआ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

हथियार की भी हो रही जांच

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार असली था या नहीं तथा वह उसके पास कैसे पहुंचा.

सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से करें उपयोग

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है. इससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है तथा युवाओं में गलत संदेश जाता है. लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और हथियारों या अन्य आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने की अपील की गयी है. ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ranjeet Kr Patel

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kr Patel

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन