कैमूर: एससी-एसटी एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाटा नगर निवासी स्वर्गीय सेता चौहान के पुत्र राम आशीष चौहान के रूप में हुई है.

विज्ञापन

तीन अप्रैल को दर्ज हुआ था मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन अप्रैल को चैनपुर थाना में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में मारपीट के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाटा में मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन