पटना समेत बिहार के 11 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, IMD ने बताया अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Apr 2026 6:37 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. बुधवार शाम अचानक मौसम बदला. पटना समेत राज्य के 11 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. IMD ने आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक लोगों को लू से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के 11 जिलों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. पटना, बक्सर और सिवान में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. कैमूर-मधुबनी में भी बारिश के साथ ओले गिरे. बांका, जमुई और बगहा में भी बारिश हुई. वहीं मुजफ्फरपुर, किशनगंज समेत 6 जिलों में बादल छाए हुए हैं.

प्री-मानसून गतिविधियों के एक्टिव होने से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे लू से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं ओले

बुधवार को कैमूर में दोपहर बाद बारिश के साथ ओले भी गिरे. वहीं बगहा, खगड़िया और बक्सर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है.

इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है. वहीं दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

क्यों बदला मौसम? जानिए वजह

  • चक्रवातीय परिसंचरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सिस्टम
  • ट्रफ लाइन: बिहार से होकर दक्षिण भारत की ओर गुजर रही है
  • नमी: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं

इन कारणों से बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है.

पटना में सुहावना हुआ मौसम

राजधानी पटना में भी मौसम सुहावना बना हुआ है. अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पहले की तुलना में कम है. तेज हवा और बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने पटना समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: दिल्ली गोलीकांड पर CM सम्राट का ऐलान, बिहारी युवक के परिवार को मिलेगा 8 लाख मुआवजा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन