भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना समेत 3 ठिकानों पर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के घर पर छापेमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी आय से अधिक संपत्ति के मामले में रडार पर हैं. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना और पूर्णिया में उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Vigilance Raid Against Bhavan Nirman Executive Engineer : भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई की है. ब्यूरो की टीम मंगलवार को सत्येंद्र कुमार चौधरी के पटना से लेकर पूर्णिया तक स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

पटना में दो और पूर्णिया में एक ठिकाने पर तलाशी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, सत्येंद्र कुमार चौधरी के पटना स्थित दो ठिकानों और पूर्णिया स्थित एक ठिकाने पर तलाशी की कार्रवाई चल रही है. ब्यूरो की अलग-अलग टीमें संबंधित परिसरों में पहुंचकर दस्तावेज और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं.

image.png
पटना आवास के बाहर पुलिस तैनात

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

सत्येंद्र कुमार चौधरी पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई इसी मामले की जांच के तहत की जा रही है. टीम छापेमारी के दौरान संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है.

View on Instagram

तलाशी पूरी होने के बाद सामने आयेगी विस्तृत जानकारी

फिलहाल तीनों ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई जारी है. तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी ब्यूरो की ओर से जारी की जाएगी.

पटना के बाढ़ में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, 5 अर्धनिर्मित कट्टा और 12 कारतूस बरामद; 4 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन