दिल्ली गोलीकांड पर CM सम्राट का ऐलान, बिहारी युवक के परिवार को मिलेगा 8 लाख मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका में पुलिस फायरिंग में बिहार के युवक की मौत के बाद मामला गरमा गया है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने दो युवकों को गोली मार दी. इस घटना में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे. पार्टी जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में आयोजित थी और देर रात करीब दो बजे यह वारदात हुई.

विज्ञापन

नशे में था कांस्टेबल, बहस के बाद चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल उस समय नशे में था. उसने युवकों से भीड़ लगाने का कारण पूछा और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी. जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो उसने अचानक फायरिंग कर दी. इस दौरान पांडव कुमार को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि कृष्ण घायल हो गए.

डिलीवरी बॉय था मृतक

पुलिस के मुताबिक, पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करते थे. वह अपने दोस्त रूपेश के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि श्रम संसाधन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी.

परिवार के लिए मुश्किल घड़ी

पांडव कुमार की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजन सदमे में हैं और लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं. इस घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की बात कह रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है. अब सबकी नजर इस पर है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है.

Also Read: ‘नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा…’, भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन