भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती में विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

दुर्गावती.

गुरुवार को भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत स्थानीय मुख्यालय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए एनएच-19 मार्ग से दरौली तक पहुंची. इसके बाद यात्रा पुनः कार्यालय लौटकर संपन्न हुई. तिरंगा यात्रा में प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार केवट, प्रमोद मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह, मन्नी सिंह, अरुण कुमार सिंह, हरिद्वार बिंद सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश का अस्तित्व, आन-बान-शान और एकता का प्रतीक है. इसके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हर भारतीय कुर्बानी देने को तैयार है. तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करेगी. उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन