कैमूर में शिक्षकों के बकाया वेतन पर सख्त निर्देश, शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में रिपोर्ट देने का दिया आदेश

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

Kaimur Teacher News : कैमूर में शिक्षकों के बकाया वेतन और भत्ते को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को 24 घंटे के भीतर विपत्र जमा करने का निर्देश जारी किया है. आदेश में वेतन अंतर, महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ते का पूरा विवरण शामिल करने को कहा गया है. इस कार्रवाई से लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों में राहत की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

कैमूर से राजू कुमार की रिपोर्ट
Kaimur Teacher News : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में शिक्षकों के लंबित वेतन, वेतन अंतर और महंगाई भत्ता भुगतान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी शिक्षक और प्रधान शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर आवश्यक विपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और संबंधित विद्यालयों में दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

जिला स्तर के आदेश के बाद तेज हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पत्र के आलोक में जारी किया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन नियोजित और विशिष्ट शिक्षकों का वेतन किसी कारणवश लंबित रह गया है, उनका पूरा विवरण, प्राप्त वेतन, प्राप्य राशि और वेतन अंतर का विवरण तत्काल उपलब्ध कराया जाए. इस कार्य के लिए सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा कार्यालय में जमा करें.

महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी शामिल

आदेश में यह भी कहा गया है कि जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता के बकाया भुगतान का विवरण भी तैयार किया जाए. इसके लिए निर्धारित विहित प्रपत्र में सभी गणना को स्पष्ट रूप से भरकर कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है. लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर सही विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में कोई देरी न हो.

प्रधानाध्यापक होंगे जवाबदेह

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी. विभाग ने इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया है.

शिक्षकों में जगी उम्मीद

इस आदेश के बाद लंबे समय से बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद की नई किरण जगी है. कई शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से महंगाई भत्ता और वेतन अंतर के भुगतान को लेकर परेशान थे, लेकिन अब प्रक्रिया तेज होने से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है.

रामपुर प्रखंड में शिक्षा विभाग की यह सख्ती बकाया भुगतान प्रक्रिया को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कितनी तेजी से रिपोर्ट तैयार होती है और शिक्षकों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया कब तक पूरी होती है.

Also Read: बक्सर के राजपुर में राजस्व महाअभियान तेज, 16,104 मामलों की जांच शुरू, हजारों रैयतों को राहत की उम्मीद

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन