ePaper

मारपीट मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

KAIMUR NEWS.गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के सहूका गांव निवासी किशुन बिंद के पुत्र श्रीनिवास बिंद व श्रीनिवास बिंद का 25 वर्षीय बेटा मनोज बिंद दोनों पिता-पुत्र शामिल हैं. जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. जिसमें एक पक्ष ने स्थानीय थाने में पिता-पुत्र पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गुप्त सूचना के आधार पर सहूका गांव से आरोपित के घर छापेमारी कर देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को मेडिकल चेकअप करा न्यायिक हिरासत में भेजा दिया. वहीं थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सहूका गांव से मारपीट मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायित हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन