Kaimur News कैमूर में सोने के भाव में 3220 रुपये की आयी भारी गिरावट, चांदी स्थिर
Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 6:25 AM
अनाज मंडी
Kaimur News कैमूर जिले के बाजारों से आज उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबरें आ रही हैं . एक तरफ जहां मांग में कमी के चलते सोने के भाव में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है
Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के बाजारों से आज उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबरें आ रही हैं . एक तरफ जहां मांग में कमी के चलते सोने के भाव में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ मंडी में आलू, प्याज और लहसुन की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है . हालांकि, भीषण गर्मी के इस दौर में नींबू और हरी मिर्च जैसी रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं . आइए जानते हैं कि आज शनिवार को सराफा बाजार और सब्जी मंडी की क्या स्थिति है.
सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव
स्थानीय सराफा बाजार में मांग सुस्त होने के बावजूद सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है . शनिवार को जिले में सोने के भाव में ₹3,220 प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है . इससे पहले भी पीली धातु के दामों में लगातार कमी देखी जा रही थी . पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुवार को सोने के दाम में ₹3,438, बुधवार को ₹1,790 और शुक्रवार को भी ₹609 की कमी आई थी . इसके विपरीत, चांदी की कीमतें पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बनी हुई हैं .स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय कारणों के चलते सोने व चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है .
सराफा बाजार : आज का ताजा भाव
धातु/आभूषण आज का संभावित भाव बीते कल का भाव
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,45,780 .₹1,49,000
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,36,590
18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,16,000
चांदी (प्रति किलोग्राम) ₹2,67,000 से ₹2,85,000 .स्थिर
चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग) .स्थिर
चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग) .स्थिर
गल्ला और सब्जी मंडी: आलू-प्याज की तेजी थमी, नींबू-मिर्च लाल
इधर कैमूर की गल्ला और सब्जी मंडी से राहत की खबर है . बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है . मंडी में आज शनिवार को आलू जहां ₹700 से ₹840 प्रति क्विंटल बिका, वहीं प्याज का रेट भी ₹1,480 से ₹1,660 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया . लहसुन में भी अब तेजी रुक गई है, हालांकि क्वालिटी के अनुसार इसमें अभी भी ₹40 से ₹50 प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है और यह ₹800 से ₹1,000 प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है .आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू आदि के दामों में ही फिलहाल तेजी है . आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है . उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं . हालांकि, गर्मी और बढ़ने के बाद जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो दाम एक बार फिर बढ़ सकते हैं
थोक और रिटेल मंडी के प्रमुख भाव इस प्रकार हैं
अनाज और दालें (प्रति क्विंटल)
गेहूं: ₹2,200 – ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 – ₹2,100
चना: ₹4,800 – ₹5,400
मसूर: ₹5,500 – ₹6,200
अरहर: ₹6,500 – ₹7,500
तिलहन और अन्य सब्जियां (प्रति क्विंटल)
सरसों: ₹5,000 – ₹5,800
आलू (रिटेल/सब्जी): ₹1,200 – ₹1,800
प्याज (रिटेल/सब्जी): ₹1,400 – ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 – ₹2,000 से शुरुआत
नींबू और मिर्च ने बिगाड़ा बजट
भीषण गर्मी के चलते बाजार में नींबू और हरी मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं . कैमूर में फिलहाल नींबू ₹20 की एक जोड़ी (दो पीस) बिक रहा है, जबकि हरी मिर्च का भाव ₹80 से ₹100 प्रति किलो तक पहुंच गया है. इसके अलावा, हरा धनिया भी ₹250 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










