ePaper

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

Updated at : 09 Dec 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया

विज्ञापन

भभुआ शहर. जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने की. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष रही हैं. उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने अपने पति व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सात वर्ष बाद, वर्ष 1998 में पार्टी की कमान संभाली. वह लगातार 22 वर्षों तक 2017 तक इस पद पर रहीं. इसके बाद 2019 में वे अंतरिम अध्यक्ष के रूप में वापस लौटीं और 2022 तक तीन वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व किया. चौबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, देश की राजनीति में संतुलन बनाये रखने और विभिन्न सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय, प्रवक्ता सैयद नफ़ीशुद्दीन, गंगाधर उपाध्याय, कमलेश आज़ाद, दिवाकर तिवारी और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने सोनिया गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन