पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 06 Dec 2025 5:22 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के असमन कोटी मजार औखरा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

फोटो 19- सदर अस्पताल से घायल को रेफर के बाद हायर सेंटर लेकर जाते परिजन. प्रतिनिधि, भभुआ सदर. शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के असमन कोटी मजार औखरा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बियूर निवासी अंगद मिश्रा का 45 वर्षीय पुत्र चंद्रकेश्वर मिश्रा के रूप में हुई. बताया गया कि चंद्रकेश्वर मिश्रा शनिवार को बाइक पर सवार होकर असम कोटी मजार चैनपुर जा रहा था. असम कोठी मजार के पास ही एक अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया और इस हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन भी चैनपुर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन