Bihar News: कैमूर में पलंग पर खेल रहा था मासूम, सांप काटने से हो गई मौत

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना इलाके के उदयरामपुर गांव में शनिवार को एक हादसे में 3 वर्षीय सिमरन कुमार की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना इलाके के उदयरामपुर गांव में शनिवार को एक हादसे में 3 वर्षीय सिमरन कुमार की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. मृतक शिवधार राम का पुत्र था और वह अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था.

ईंट में छिपा था सांप

मिली जानकारी के अनुसार सिमरन घर में पलंग पर खेल रहा था, तभी एक जहरीला सांप जो पास में रखी ईंटों के बीच छिपा था, उसने सिमरन के बाएं पैर के घुटने के पास काट लिया. सांप के काटते ही सिमरन जोर-जोर से चिल्लाने लगा. परिजन तुरंत उसे कल्याणपुर के एक निजी क्लिनिक में ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

बिहार का ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता शिवधार राम मजदूरी करते हैं. उन्होंने बताया कि जब तक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तब तक सांप बच्चे को काट चुका था और पलंग पर पड़ा था.

लोगों के वहां पहुंचते ही सांप भाग निकला. चैनपुर पुलिस के अनुसार सांप के काटने से बच्चे की मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: BAU का कमाल! बिहार में अब आम की गुठलियां भी नहीं होंगी बेकार, बदलेगी खेती की सूरत  

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन