कैमूर की कविता देवी ने नोएडा में की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पटना : मूल रूप से बिहार की रहनेवाली कविता देवी ने नोएडा में आत्महत्या कर ली. घटनाओं का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है. घटना के संबंध में नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (नगर-2) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी चौखंडी में रहनेवाली कविता देवी नाम की महिला ने […]

विज्ञापन

पटना : मूल रूप से बिहार की रहनेवाली कविता देवी ने नोएडा में आत्महत्या कर ली. घटनाओं का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है. घटना के संबंध में नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (नगर-2) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी चौखंडी में रहनेवाली कविता देवी नाम की महिला ने रविवार की दोपहर मानसिक तनाव के चलते घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि कविता देवी का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था. वह मूल रूप से बिहार की रहनेवाली थी. वहीं, थाना फेज-3 के एसएचओ गोपी ने बताया कि कविता देवी कैमूर जिले के मोहनिया थाने के बदुपुर गांव की रहनेवाली थी. हादसे के बाद महिला के पति मनीष को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन