शिविर लगाकर पेंशनधारियों का होगा जीवन प्रमाणीकरण
Updated at : 23 Jan 2020 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्णय लिया गया है. जीवन प्रमाणीकरण के लिए 23 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रखंड मुख्यालय स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पेंशनधारियों को प्रखंड […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्णय लिया गया है. जीवन प्रमाणीकरण के लिए 23 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रखंड मुख्यालय स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पेंशनधारियों को प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना बायोमैट्रिक उपस्थिति का कार्य पूर्ण करायेंगे. बायोमैट्रिक उपस्थिति में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों का अंगुठे का निशान एवं आंखों की पुतली स्कैन की जायेगी.पेंशनधारी अपने-अपने नजदीक वसुधा केन्द्र पर जाकर भी अपना-अपना प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




