Jehanabad News: हुलासगंज के दादपुर में शिक्षा विभाग के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जानिए क्या है मामला?

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 26 May 2026 3:38 PM

विज्ञापन

हुलासगंज के दादपुर गांव में शिक्षा विभाग के फैसले के विरोध में ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय कार्यालय में ताला जड़ दिया. ग्रामीणों ने दादपुर विद्यालय को तीन किलोमीटर दूर पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से जोड़ने को अव्यावहारिक बताया. विरोध के बीच शिक्षकों ने बरामदे में कक्षाएं संचालित कीं.

विज्ञापन

Jehanabad News:(सुनील शर्मा की रिपोर्ट) हुलासगंज प्रखंड के दादपुर गांव में शिक्षा विभाग के एक फैसले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रो देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय दादपुर के कार्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बच्चों की सुविधा और जमीनी स्थिति की अनदेखी करते हुए अव्यावहारिक निर्णय लिया है.

ग्रामीणों ने बताया कि बौरी स्थित हाई स्कूल का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल था. लेकिन इसके बाद शिक्षा विभाग ने मध्य विद्यालय दादपुर को पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से संबद्ध कर दिया. इसी फैसले के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं.

छोटे बच्चों के लिए तीन किलोमीटर की दूरी बनी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि दादपुर गांव से हाई स्कूल बौरी की दूरी करीब तीन किलोमीटर है. छोटे बच्चों के लिए इतनी दूर जाकर पढ़ाई करना कठिन होगा. खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पीएम श्री विद्यालय परिसर के पास स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बौरी को इस योजना से नहीं जोड़ा गया, जबकि दूर स्थित मध्य विद्यालय दादपुर को संबद्ध कर दिया गया. लोगों ने इसे शिक्षा विभाग की मनमानी बताया.

कई बार आवेदन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार, इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिलाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप विद्यालय कार्यालय में ताला जड़ दिया.

कार्यालय बंद, लेकिन बरामदे में चली कक्षाएं

विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्यालय कार्यालय बंद रहा, लेकिन बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित नहीं हुई। शिक्षकों ने विद्यालय के बरामदे में बच्चों की कक्षाएं संचालित कराई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मध्य विद्यालय दादपुर को पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से जोड़ने का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Also Read: गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता समेत 15 एक्सप्रेसवे बदल देंगे बिहार की तस्वीर, कई शहरों की दूरी होगी आधी

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन