जहानाबाद: ड्यूटी के दौरान चौकीदार की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Author Baikunth kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पाली थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाली थाना में कार्यरत चौकीदार राजकिशोर यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई. पेट में दर्द उठने के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया. पुलिसकर्मियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

Jehanabad News : पाली थाना में कार्यरत चौकीदार एवं पाली मठिया गांव निवासी राजकिशोर यादव की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

पेट में दर्द उठने पर अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान राजकिशोर यादव के पेट में अचानक तेज दर्द उठा. इसके बाद पुलिसकर्मी और परिजन उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद होगी मौत के कारणों की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को पाली थाना लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत चौकीदार को श्रद्धांजलि दी. राजकिशोर यादव के असामयिक निधन से पुलिसकर्मियों, स्थानीय लोगों और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन