जहानाबाद में 200 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू हो रहा है. इस अभियान के तहत जिले में 200 से अधिक स्थानों पर 'आशीर्वाद का दिया' जलाया जाएगा. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण यात्रा की थीम पर आयोजित विकसित भारत-2047 के संकल्प से संबंधित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में संचालित होगा. अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को प्रेस वार्ता की.

विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

डीएम ने बताया कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी. जिले में करीब 200 स्थानों पर आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा. प्रधानमंत्री के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जनसेवा सबसे बड़ी सेवा है. जिले के प्रमुख स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा.

गांधी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

डीएम ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसमें बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी भी शामिल होंगे. इसके अलावा जिले के प्रमुख स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

वाणावर में भी होगा कार्यक्रम

डीएम ने बताया कि वाणावर की वादियों में भी ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में वह स्वयं मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि एक माह के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे.

सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर

डीएम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाएगी. अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा. प्रेस वार्ता में निदेशक डीआरडीए और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन