ट्रक से 15 मिनट में चोरी हो गयी दोनों बैटरियां, गुस्साये वाहन मालिकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम किए लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में वाहन मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा जब उनके ट्रक से सिर्फ 15 मिनट में दोनों बैटरियां चोरी हो गईं. घटना के विरोध में उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद शहर में ट्रकों और अन्य वाहनों से डीजल व बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान वाहन मालिकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा. चोरी की घटना के विरोध में आक्रोशित वाहन मालिकों और ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने अलगना मोड़ के समीप सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा.

विज्ञापन

15 से 20 मिनट में गायब हो गयीं दोनों बैटरियां

पीड़ित वाहन मालिक सह ट्रक एसोसिएशन के जिला महासचिव कुंदन कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे उनका चालक रविन्द्र प्रसाद ट्रक धुलवाने के लिए अलगना मोड़ स्थित वाशिंग सेंटर पहुंचा था. विश्वकर्मा पूजा को लेकर वहां काफी भीड़ थी. वाशिंग सेंटर संचालक ने चालक से कुछ देर इंतजार करने को कहा.

इसके बाद चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कुछ समय के लिए वहां से हट गया. करीब 15 से 20 मिनट बाद जब वह वापस ट्रक के पास पहुंचा, तो गाड़ी का बॉक्स और सीट अस्त-व्यस्त मिली. जांच करने पर ट्रक में लगी दोनों बैटरियां गायब थीं.

आसपास खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

चालक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गयी बैटरियों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उसने तत्काल वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधि और अन्य वाहन मालिक मौके पर पहुंच गये.

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि जिले में आये दिन ट्रकों और अन्य वाहनों से डीजल व बैटरी चोरी की घटनाएं हो रही हैं. शिकायत के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से चोरों के हौसले बुलंद हैं. वाहन मालिकों ने पुलिस से रात्रि गश्ती के साथ दिन में भी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की.

पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित वाहन मालिकों से बातचीत की और चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात भी कही. पुलिस के आश्वासन के बाद वाहन मालिकों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद यातायात सामान्य हो गया.

अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन

मामले को लेकर पीड़ित वाहन मालिक की ओर से नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन