एसडीपीओ ने विशुनगंज और बराबर थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
थाने का निरीक्षण करते एसडीपीओ.
एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने विशुनगंज और बराबर थानों का अचानक दौरा किया. उन्होंने थानों की व्यवस्था, लंबित मामलों और जनशिकायतों के निपटारे पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
Jehanabad News : जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत कुमार द्विवेदी ने विशुनगंज थाना और बराबर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना समेत अन्य आवश्यक स्थानों का जायजा लिया. साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की.
लंबित कांडों और अभिलेखों की हुई समीक्षा
एसडीपीओ ने थाने में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों और पंजियों का अवलोकन किया. इसके अलावा लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली. वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी.
गश्ती और ड्यूटी व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान थाना की दैनिक कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली गयी. अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की स्थिति के साथ जनशिकायतों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी.
फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर
एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. गंभीर और संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.
नियमित गश्ती और निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश
उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती और निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतत सक्रिय रहने को कहा.
जनशिकायतों को प्राथमिकता से सुनने का निर्देश
एसडीपीओ ने आम नागरिकों की शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुनने तथा उनके निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता और जवाबदेही के साथ करने को कहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए