अरवल के 599 स्कूलों में होगी मशाल की शुरुआत, एथलेटिक्स से फुटबॉल तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते जिला शिक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिले में "मशाल 2026" खेल आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिले के 599 स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसका लक्ष्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना है.

विज्ञापन

Arwal News : जिले में जिला स्तरीय मशाल 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली ने मशाल 2026 के मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी और प्रतिभागी मौजूद रहे.

विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों को दी गयी आयोजन की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को मशाल 2026 के आयोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. उन्हें विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

खेल सामग्री का समुचित उपयोग करने पर जोर

डीईओ असगर अली ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध खेल सामग्री का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए. खेल शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल गतिविधियों में शामिल कराना सुनिश्चित करें.

599 स्कूलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

जिला स्तरीय मशाल 2026 का आयोजन जिले के सभी 599 प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में कराया जायेगा. राज्य स्तरीय कार्यालय से इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है. इसके बाद विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी.

एथलेटिक्स से कबड्डी तक होगा मुकाबला

आयोजन के दौरान एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं होंगी. इसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन