जहानाबाद: पति को छोड़ प्रेमी संग होटल पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

Updated:
विज्ञापन

प्रेमी युगल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ मसौढ़ी के एक होटल में पकड़ी गई. ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवाकर सबको चौंका दिया. इस घटना ने पूरे गांव में खूब सुर्खियां बटोरीं.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद के कडौना थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटाड़ सेवनन गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल और पटना जिले के रौनिया बारह गांव निवासी रणधीर कुमार चौधरी के बीच करीब एक साल से चल रहा प्रेम प्रसंग मंगलवार को चर्चा का विषय बन गया. दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल से पकड़ा गया. खास बात यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं. रणधीर चार बच्चों का पिता है, जबकि काजल भी एक बच्चे की मां है. होटल से पकड़े जाने के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को सेवनन गांव ले आये, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी.

विज्ञापन

टेंपो की सवारी के दौरान हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार टेंपो चलाता है. करीब एक साल पहले काजल उसके टेंपो में सवार हुई थी. इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिये. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गयी.

पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

बताया जाता है कि काजल का पति बाहर रहकर काम करता है. इसी दौरान उसके ससुराल वालों को काजल और रणधीर के बीच संबंध होने का शक हुआ. परिजनों की नजर दोनों की गतिविधियों पर रहने लगी.

घर से निकलते ही परिजनों ने किया पीछा

मंगलवार को काजल जैसे ही घर से निकली, उसके पति और परिजनों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. पीछा करते हुए परिजन मसौढ़ी स्थित एक होटल पहुंचे. वहां रणधीर और काजल को एक साथ पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों को सेवनन गांव लाया गया.

ग्रामीणों के सामने करा दी गयी दोनों की शादी

सेवनन गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी. इस दौरान रणधीर की पहली पत्नी भी अपने चार बच्चों के साथ मौके पर मौजूद थी. पति की दूसरी शादी होते देख पहली पत्नी फूट-फूटकर रोती रही.

गांव में देर तक जुटी रही भीड़

मामले की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गयी. दोनों की शादी और पहली पत्नी के रोने का दृश्य मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन