Jehanabad News: घोसी में दर्दनाक सड़क हादसा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News: घोसी में दर्दनाक सड़क हादसा

Jehanabad News: हबलीपुर नहर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

विज्ञापन

Jehanabad News: (सुनील शर्मा) जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबलीपुर नहर ब्रांच रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.शाहोविगहा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शाहोविगहा नयाटोला निवासी कौशलेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रीता देवी अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ननद के घर मुडना गांव जा रही थीं। इसी दौरान हबलीपुर नहर ब्रांच रोड पर शाहोविगहा के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उनका भांजा आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हबलीपुर नहर मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने, वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

पीड़ित परिवार को सहायता राशि

घटना की सूचना पर घोसी प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी तथा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी तथा फरार वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन ग्रामीणों को शांत कराने में जुटा हुआ था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में लगी थी तथा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन