नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर महिला से ठगी, ऑटो में कान की बाली उतरवाकर फरार हुए बदमाश

Updated:
विज्ञापन
jahanabad news

जहानाबाद में ठगी की शिकार होने के बाद नगर थाना पहुंची महिला

Jehanabad News: नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर महिला से ठगी, ऑटो में कान की बाली उतरवाकर फरार हुए बदमाश. जहानाबाद में नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. मलहचक की एक महिला को ठगों ने सोने का लालच देकर नकली बिस्कुट थमाया और कान की सोने की बाली लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले में नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. ताजा मामले में शहर के मलहचक निवासी एक महिला को ठगों ने सोने का लालच देकर अपना शिकार बना लिया. ठगों ने महिला को नकली सोने का बिस्कुट देकर उसके कान से सोने की बाली उतरवा ली और मौके से फरार हो गए.

बैंक से लौटने के दौरान ऑटो में हुई ठगी

पीड़िता ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में निजी काम से गई थी. बैंक से लौटने के दौरान ऑटो में सवार कुछ लोगों ने उसे भारी भरकम सोने का बिस्कुट दिखाया और लालच देकर बातचीत में उलझा लिया. इसके बाद ठगों ने महिला को ऑटो में बैठा लिया और उसके कान से सोने की बाली निकलवा ली.

नकली बिस्कुट देकर होरीलगंज के पास उतारा

ठगों ने महिला को कथित सोने का बिस्कुट थमाकर होरीलगंज के पास उतार दिया. महिला जब उस बिस्कुट की जांच कराने सुनार के पास पहुंची तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है. यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए और उसे ठगी का एहसास हुआ.

नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता नगर थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में सक्रिय ऐसे गिरोहों की भी जानकारी जुटा रही है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की ठगी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में लोगों को अनजान लोगों के लालच और झांसे में आने से बचना चाहिए.

ALSO READ: बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन